निष्पक्ष मत समाचार पत्र की रंग ला रही मुहिम, बंद हैड पंम्पो की सूचना मिलते ही तत्काल पहोच रही पीएचई, ठेकेदार की मैकेनिकल टीम
हरदा। गांवो में पहले लम्बे समय तक पीएचई,ठेकेदार के लोगो को बन्द पड़े हेंडपंमो को चालू करवाने के लिए ग्रामीणों को इंतेजार करना पड़ता था, लेकिन लगभग हफ्ते भर से हमारी टीम लगातार जिले के गांवो का दौरा कर रही और जिन लोगो तक पीएचई विभाग के जिम्मेदारों, ठेकेदारों की लापरवाही के कारण पानी नही मिल पा रहा था उन लोगो की आवाज़ बुलंद कर शासन प्रशासन के सामने लाने का प्रयास कर रहा था, जिसका काफ़ी हद तक लोगो को फायदा इस भीषण गर्मी में मिलने लगा है।
वही जिस ठेकेदार का हेंडपंपो को सुधारने का ठेका खिरकिया ब्लॉक का उसे 2 गाड़िया चालू करवाने की बात कही गई हैं।साथ दूरभाष पर चर्चा कर जिन गांवों, टोलों के बारे में लोगो को पानी नही मिलने की बात कही गईं थी उस स्थान पर तत्काल हैडपंप सही कर पानी पहोचाने की व्यवस्था की जा रही हैं।


